बूंदी : पुलिस को चंबल नदी के पास मिला गुमशुदा विवाहिता का शव, रविवार से थी लापता

By: Ankur Mon, 09 Aug 2021 11:45:39

बूंदी : पुलिस को चंबल नदी के पास मिला गुमशुदा विवाहिता का शव, रविवार से थी लापता

बूंदी के देईखेडा थाना क्षेत्र में रविवार से लापता चल रही विवाहिता का शव पुलिस को गेता माखीदा की पुलिया के नीचे चम्बल नदी के किनारे सोमवार सुबह मिला हैं। गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करा रखी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। थानाधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया है कि वह मंद बुद्धि थी। उसकी पहले केशवरायपाटन में शादी हुई थी। लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया। अब वह अपने मायके में परिजनों के पास ही रह रही थी।

थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि माखीदा निवासी भगवंती पांचाल ( 24) रविवार दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने लापता होने की सूचना थाने में भी दी थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस दौरान आज सुबह महिला का चंबल नदी के किनारे नजर आया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस मान रही है कि शौच के दौरान महिला का पैर फिसल गया होगा। जिसके चलते वह पानी में डूब गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृग दर्ज कर जांच शुरु की जाएगी

ये भी पढ़े :

# उदयपुर : शादी का झांसा देकर प्रोफेसर ने किया कोचिंग मालकिन से होटल में दुष्कर्म

# नहीं रहे अभिनेता अनुपम श्याम, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के रोल से हुए मशहूर, किया कई फिल्मों में काम

# अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर करोड़ों की ठगी का आरोप, मुंबई पहुंची लखनऊ पुलिस

# Tokyo Olympic का समापन, अंतिम दिन अमेरिका ने चीन को पछाड़ा, जानें-Top 10 और भारत की पोजिशन

# पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश में मंदिरों पर हमला, हिंदुओं के 100 घरों को किया आग के हवाले

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com